बैतूल: अनियंत्रित होकर नाले में पलटी सीएमएचओ की कार, स्टाफ नर्स की हुई मौत, CMHO गंभीर

बैतूल: अनियंत्रित होकर नाले में पलटी सीएमएचओ की कार, स्टाफ नर्स की हुई मौत, CMHO गंभीर

बैतूल, वाजिद खान| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के बैतूल (Betul) में बीती रात बैतूल से भोपाल जाने वाले नेशनल हाइवे 69 (NH 69) पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप धाकड़ की कार रविवार रात करीब 11.30 बजे अनियंत्रित होकर एक पुलिया के नीचे नाले में जा गिरी । इस हादसे (Road accident) में डॉ प्रदीप धाकड़ और कार में उनके साथ बैठी स्टाफ नर्स सुष्मिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। उपचार के दौरान स्टाफ नर्स की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डॉ प्रदीप धाकड़ और नर्स निजी कार से शाहपुर से बैतूल की तरफ आ रहे थे । उड़दन गाँव के पास एक पुलिया पर सामने से आ रहे ट्रक के कारण कार अनियंत्रित होकर नाले में 10 फीट नीचे पुलिया से नीचे जा गिरी।

हादसे में डॉ प्रदीप धाकड़ को सिर और सीने पर चोट लगी वहीं नर्स को सिर में गंभीर चोट आई थी। नर्स की हालत गंभीर होने से उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews