Betul News : भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Betul News : भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Brtul Accident News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक हादसे की खबर आ रही है बताया जा रहा है कि भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 47 पर आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि शाहपुर थाना क्षेत्र में कुंडी रेलवे गेट के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक एनजीओ में काम करता था। वह सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पवन परते (22) ग्राम भारती महिला मंडल एनजीओ में काम करता है। सुबह वह अपने गांव मरदानपुर से ड्यूटी पर जाने शाहपुर के लिए निकला था। इसी बीच नेशनल हाईवे 47 पर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन परते की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मार कर भाग रही कार को सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा शाहपुर थाने के पास रोका गया। मृतक युवक पवन परते को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहपुर ले जाया गया। जहां उसका मृत घोषित कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews