Betul News : पटरी से उतरी गिट्टी से भरी मालगाड़ी, रेल यातायात बाधित

Betul News : पटरी से उतरी गिट्टी से भरी मालगाड़ी, रेल यातायात बाधित

Betul News : ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के बाद देश में ट्रेन दुर्घटना और डिरेल होने की चर्चाएँ जोर पकड़ चुकी हैं, सत् पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के शासनकाल की कमियों को निकालकर एक दूसरे पर हमलावर  हैं, इस बीच आज मध्य प्रदेश में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से नीचे चली गई, मालगाड़ी में गिट्टी भरी हुई थी, डिरेलमेंट होने से रेल ट्रैफिक बाधित हो गया।

बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई के चिचंडा में एक मालगाड़ी की बोगी बेपटरी हो जाने से रेल यातायात रोक दिया है। सूचना मिलने पर आमला से अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना बुधवार को नागपुर-इटारसी ट्रैक पर चिचंडा के पास घटित हुई।

चिचंडा के पास की घटना 

जानकारी के मुताबिक नागपुर-दिल्ली रेलवे लाइन पर चिचंडा के पास अप ट्रैक पर बुधवार को एक मालगाड़ी का डब्बा डिरेल हो गया। जैसे ही माल गाड़ी का डब्बा पटरी से उतरा तुरंत ही आमला से और नागपुर से टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू किया गया ।

15 दिन पहले भी पटरी से उतरी से उतरी थी मालगाड़ी  

बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में गिट्टी भरी थी। बड़ी बात ये है कि 15 दिन पहले भी यहां एक मालगाड़ी का डब्बा पटरी से उतर गया था। डेढ़ घंटे से नागपुर-दिल्ली ट्रैक बंद पड़ा है। मालगाड़ी का डिब्बा कैसे डिरेल हुआ, इस संबंध में रेलवे के अधिकारी फिलहाल कुछ भी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बार मालगाड़ी चिचंडा के पास ट्रेन  डिरेल हुई है।

शुरू हुआ ट्रैक

बताया जा रहा है कि डिब्बा डिरेल होने के तुरंत बाद ही नागपुर आमला से मौके पर टीम पहुंची और डिब्बे को ट्रैक पर लाया गया और रेल यातायात शुरू किया गया ।

बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews