
Betul News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, बैतूल जिले के भैंसदेही पुलिस ने अवैध शराब ले जाते एक ट्रक को पकड़ा है। वहीं उसमे रखी 107 पेटी अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। वहीं ट्रक का ड्राइवर पुलिस को देखकर भाग निकला। शराब माफिया के द्वारा शराब को ठिकाने लगाने के लिए अलग-अलग तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा जो ट्रक पकड़ा गया उसमें सब्जी की कैरेट के नीचे शराब की पेटी दबा दी गई थी ताकि पुलिस को भनक ना लगे कि इस ट्रक में शराब जा रही है। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाखों रुपए की शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
क्या है पूरा मामला
भैंसदेही थाने की एस.आई प्रीति पाटील ने बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अवैध शराब से भरा ट्रक बैतूल की तरफ से भैंसदेही आ रहा है। जिसकी सूचना पर वह स्टाफ को लेकर बरहापुर रोड शिव मंदिर के पास पहुंच गई। जहां ट्रक को रोका गया। ऐसे में ड्राइवर ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सका तो चालक ट्रक से कूद कर भाग निकला।
ट्रक चेक करने पर उसमें से शराब की 107 पेटियां बरामद की गई। जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। परिवहन में इस्तेमाल ट्रक की कीमत 15 लाख है। इस तरह कुल कीमत 20 लाख कीमत शराब और ट्रक जब्त किया गया। इस कार्रवाई में तत्कालीन थाना इंचार्ज एसआई प्रीति पाटिल, एएसआई. अजय भाट, अवधेश वर्मा, प्छोटेलाल, नारायण जाट, सुनील उड़के, मनोज इवने की भूमिका रही।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”950727437″]
