
Betul News : बैतूल जिले के पुलिस मुख्यालय पर आज एसपी ने हरी झंडी दिखाकर निर्भया मोबाइल की शुरुआत की। जिससे शहर में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, स्कूल-कॉलेज के समय छेड़छाड़ को रोकने एवं महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा हेतु निर्भया मोबाइल लगातार गंज एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इस मोबाइल में दो-दो महिला आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर संबंधित पॉइंट पर पहुंचकर कार्रवाई करनी होगी।
बता दें कि निर्भया मोबाइल को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व कामकाजी महिलाओं, स्कूल-कालेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए शहर में निर्भया मोबाइल की शुरुआत की गई है। क्योंकि शहर में दोनों निर्भया मोबाइल चलने से महिलाओं एवम बच्चियों में सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास की वृद्धि होगी एवं ऐसे असामाजिक तत्व जो छेड़छाड़ अन्य गतिविधियों में शामिल होते हैं उनके अंदर दहशत का माहौल बनेगा।
लर्निंग सेंटर का भी किया उद्घाटन
पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी में अधिकतर व्यस्त रहने की वजह से अपने परिवार के बच्चों पर विशेष ध्यान नहीं रख पाते,जिसकी वजह से उनके करियर बनने में समस्या उत्पन्न होती है ,इसी बात को ध्यान रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार एक लार्निग सेंटर खोला गया है , इस लर्निंग सेंटर पर पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के भविष्य में सुधार करने ,शैक्षणिक विकास तथा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं तैयारी ,बच्चों के लिए अच्छे जॉब करियर के लिए आईआईटी, नर्सिंग, एमपीपीएससी, पटवारी, सब इंस्पेक्टर, शिक्षक/ प्राध्यापक की परीक्षाओं की बेसिक तैयारी करने के साथ स्किल डेवलपमेंट के संबंध में विचार विमर्श कर बच्चों के करियर की तैयारी के जाएगी, जहां शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों को बुलाकर विधिवत शैक्षणिक कार्य कराया जाएगा।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”860257686″]
