बैतूल में दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, वृद्धा के जेवर लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच

बैतूल में दरवाजा काटकर घर में घुसे बदमाश वृद्धा के कंगन और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पता किया जा रहा है कि दरवाजा किस तरह काटा गया और चोरी में किसका हाथ है।
बैतूल में दरवाजा काटकर घर में घुसे चोर, वृद्धा के जेवर लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच

मध्य प्रदेश के बैतूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला के हाथों से कंगन और सोने की चेन चोरी कर ली गई। बदमाश घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे और महिला के हाथ से कंगन भी काट कर ले गए।

यह पूरा मामला बैतूल पाथाखेड़ा की शोभापुर कॉलोनी का है। 74 वर्षीय वृद्धा घर में थी तभी चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया। यहां हैरानी की बात यह है कि घर में घुसे बदमाशों ने अलमारी को हाथ भी नहीं लगाया। उन्होंने सो रही वृद्धा के हाथ से कंगन काटे और गले से सोने की चेन निकालकर मौके से फरार हो गए।

दरवाजा काटकर घुसे अंदर

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने घर में घुसने के लिए दरवाजे को आग से गर्म करके काटा। जिले में इस तरह से की गई चोरी का ये पहला मामला है। इसमें वृद्धा डी गिरिजा के हाथ में चोट भी लगी है। परिवार ने चोरी किए गए जेवर की कीमत 4 से 7 लाख रुपए बताई है।

परिचित भी शक के घेरे में

हैरानी इस बात की है कि केवल कंगन और सोने की चेन चुराई गई है। अलमारी को हाथ भी नहीं लगाया गया। परिवार ने भी बताया है कि उनके घर में पहले भी दो से तीन बार चोरी हो चुकी है। ऐसे में पुलिस को यह शक है कि किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपियों को वृद्धा और उनकी दिनचर्या के बारे में पहले से जानकारी थी। किसी परिचित के शामिल होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

पुलिस कर रही जांच

इस घटना के बाद पुलिस में डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया। मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए गए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और पुरानी चोरी के मामले की जानकारी भी खंगाली जा रही है। एसपी वीरेंद्र जैन से लेकर पूर्व एसपी के कार्तिकेयन ने भी इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है।

दूसरी तरफ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिरकार घटना में किस उपकरण का इस्तेमाल किया गया है। आरोपियों को उपकरण कहां से मिला होगा यह भी जांच का विषय है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews