
बैतूल, वाजिद खान। सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक ने गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के मुताबिक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घर जाकर पहले उसे को गोली मारी फिर उसके मामा के लड़के को। इस दौरान गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक वहां आ पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। तीनों की गोली मारने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौतेला पिता ही निकला मासूम बच्ची का कातिल, मारकर पहले कुएं में फेंका फिर शव जमीन में गाड़ा

बैतूल में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसके मामा के लड़के और पड़ोसी को गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना में चारों की मौत हो गई है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना को अंजाम देने के पहले प्रेमी युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में उसने अपने परिवार वालों से माफी मांगी और यह भी कहा कि मेरे साथ जुड़े लोगों को तंग ना किया जाए। इसी के साथ उसने पूरे घटनाक्रम के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराते हुए ये भी बताया कि बंदूक कहां से ली है। इस घटना के बाद बैतूल एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में भानु ठाकुर नाम का यह व्यक्ति बोल रहा है कि “हम वह दोनों 7 साल से साथ में थे और युवती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मेरे साथ जुड़े लोगों को तंग ना किया जाए। मैंने दो बंदूक खरीदी हैं, भैया भाभी मुझे माफ कर देना। मैं एक झूठ के कारण बर्बाद हुआ हूं।”
[dgv_vimeo_video id=”573396856″]
दरअसल बैतूल के आमला इलाके के बोडखी में रहने वाले भानु ठाकुर की आमला के भवानी नगर में रहने वाली बरखा सोनी से पिछले 7 सालों से दोस्ती थी। इसे लेकर बरखा के परिवार वाले विरोध में थे और हमेशा नाराजगी जताते रहते थे। इसी को लेकर भानु ठाकुर और बरखा के बीच कुछ दिनों से विवाद शुरू हो गया था। भानु और बरखा की दोस्ती को लेकर नाराज परिजनों ने फरवरी माह में भानु ठाकुर के खिलाफ आमला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने भानु ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
शनिवार की दोपहर भानु पिस्टल लेकर भवानी नगर बरखा के घर पहुंचा और उसने बरखा सोनी और उसके मामा के लड़का लोकेश सोनी को गोली मार दी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला लकी पाल भी आवाज सुनकर वहां पहुंचा तो भानु ने लकी को भी गोली मार दी। तीनों को गोली मारने के बाद भानु ने खुद को भी गोली मार ली और चारों की मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”573397564″]
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना का प्रमुख कारण भानु ठाकुर और बरखा सोनी के बीच किसी बात को लेकर जो विवाद था । जिस व्यक्ति से भानू ने देशी कट्टा खरीदे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”573397799″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

