
Betul Congress Councilors Protest : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए नगरपालिका कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने सीएमओ को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है। इससे पहले पार्षदों ने मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे एई को चूड़ियां भेंट की।
[dgv_vimeo_video id=”775788111″]
वही पार्षदों का आरोप है की वार्डों में विकास कार्य बंद पड़े हुए है। जिसके चलते पार्षद जनता का सामना नही कर पा रहे है। सीएमओ ने सात दिन में समस्या के निराकरण का भरोसा जताया है। परिषद चुनकर आए 33 में से 10 कांग्रेसी पार्षदों ने आज नगरपालिका की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया।
[dgv_vimeo_video id=”775787078″]
पार्षद उनकी उपेक्षा से नाराज है। आरोप है की सीएमओ उनके फोन नही उठाते। विकास कार्यों की फाइले महीनो एक ही शाखा में पड़े रहती है।जिससे विकास और निर्माण कार्य ठप्प पड़े है।
[dgv_vimeo_video id=”775787372″]
पार्षदों ने इस दौरान अपनी 14 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सीएमओ को सौपा है। जिस पर कार्रवाई का सीएमओ ने भरोसा दिया है। कांग्रेसी पार्षदों में चेतवानी दी है की यदि 15 दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन छेड़ देंगे।
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”775787663″]
