बैतूल में पिता ने नवजात शिशु का गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

indore crime news

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक आरोपी पिता ने अपने बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आमतौर पर लोग बेटे की चाहत रखते हैं, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पिता दो बेटे के बाद एक बेटी की चाहत रखता था। दरअसल, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की पाढर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बज्जरवाड़ा की है, जहां एक पिता को दो बेटे के बाद एक बेटी की चाहत थी लेकिन तीसरी बार भी बेटा पैदा होने पर उसने शराब के नशे में गला दबाकर नवजात शिशु की हत्या कर दी। बता दें कि बच्चा महज 12 दिन का था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

100 डायल पर मिली सूचना

कल रात 100 डायल पर सूचना मिली थी कि 12 दिन के शिशु की उसके पिता ने हत्या कर दी है। जिसपर पुलिस की टीम गांव पहुंची और जब मृतक बच्चे की मां रूचिका उइके से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि शराब के नशे में उसके पति अनिल उइके ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उसकी गोदी से बच्चे को छीन लिया। जिसके कारण रूचिका डर के कारण वहां से भाग गई, फिर जब वापस आई तो झोपड़े के अंदर बच्चा मृत पाया। इस दौरान उसके गले पर गला दबाने के निशान थे।

[dgv_vimeo_video id=”902889189″]

आरोपी गिरफ्तार

वहीं, आरोपी अनिल उइके का कहना है कि उसके दो बेटे पहले से थे। उसकी पत्नी से ऑपरेशन करवाने के लिए बोल रहा था लेकिन वह गर्भवती हो गई तो यह सोचा था कि तीसरी पुत्री हो जाए लेकिन बेटा हो गया। जिसके कारण उसका गला दबाकर मार दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल उइके के खिलाफ हत्या की धारा 302 का मामला दर्ज किया है। साथ ही आज सुबह उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”902888615″]

वाजिद खान, बैतूल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews