पैरोल पर आए हत्यारोपी की कोर्ट के बाहर जमकर पिटाई, वीडियो आया सामने

पैरोल पर आए हत्यारोपी की कोर्ट के बाहर जमकर पिटाई, वीडियो आया सामने

शिवपुरी, मोनू प्रधान| जिला एवं सत्र न्यायालय के पास रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने महिलाओं और एक युवक ने मिलकर हत्यारोपी एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ कोतवाली लेकर आई।

बताया जा रहा है विजय जाटव पर श्रीलाल कुशवाह की हत्या का आरोप है। जिसके चलते वह जेल में था। बीते कुछ दिनों पूर्व विजय जाटव पैरौल पर जेल से बाहर आ गया था ,और जब रजिस्ट्रार कार्यालय में काम से आया तभी विजय के साथ महिलाओ और युवक ने हमला बोल दिया और पत्थरों से विजय की बेरहमी से मारपीट कर दी। उसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस मौकेेे पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भिजवाया, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| बताया यह जा रहा है कि विजय ने धोखाधडी कर उसकी ढाई बीघा जमींन अपने नाम करा ली थी। जिसपर से श्रीलाल ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। आज फिर आरोपी उसी जमींन की किसी दूसरे व्यक्ति को रजिस्ट्री कराने जा रहा था। तभी उसकों रजिस्ट्री नहीं कराने की बात कही। परंतु नहीं माना तो महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी|

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1346488331756978177

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews