
Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बघौली की है, जहां खेत में सिंचाई को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे पर चाकू, हसिया और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”883685704″]
घायलों का इलाज जारी
मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के दिन आज सुबह 9 से 10 बजे के आसपास कांग्रेस नेता रमेश गायकवाड़ ने थाने पंहुच कर शिकायत दर्ज कराई जो कि वो एक किसान हैं। उन्होंने बताया कि उसका और संतोष का खेत में शामिल कुंआ है, जिससे दोनों लोग सिंचाई करते है। सुबह संतोष दूसरे किसान को सिंचाई के लिए किराए से पानी दे रहा था। जिसे देख रमेश गायकवाड़ ने मना किया कि दूसरों को पानी मत दो, अपने खेत में सिंचाई करो। जिसके बाद संतोष गायकवाड़, हेमलता गायकवाड़, अभिषेक और हिमांशु आए, उनके हाथ में चाकू, हाशिया था। उन्होंने गाली देते हुए हमला कर दिया और दांत से भी काटा। फिर सभी ने मिलकर प्रवीण को पानी के टंकी में फेंक दिया और उसे चाकू से मारा। आगे किसान रमेश गायकवाड़ ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद 100 डायल को सूचना दी गई। वहीं, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”883685559″]
ASI ने दी ये जानकारी
वहीं, ए.एस.आई जुगल किशोर ने बताया कि बघौली ग्राम में सुबह कुंए के पानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दो परिवारों के बीच चाकूबाजी हुई है। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बता दें कि रमेश गायकवाड़ और संतोष गायकवाड़ पारिवारिक लोग हैं। इनका झगड़ा पहले से चला आ रहा है। आज हुई घटना के बाद घायलों के बयान जिला अस्पताल में लिए गए है और रमेश गायकवाड़ ने थाने एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद 294, 323, 324, 506/ 34 का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”883685266″]
वाजिद खान, बैतूल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

