Lok Sabha Election 2024: बैतूल के 4 मतदान केंद्रों पर फिर होगा मतदान, 10 मई को होगी वोटिंग, निर्वाचन आयोग ने जारी किये आदेश

उल्लेखनीय है कि 7 मई को मतदान कराकर लौट रही बस आग दुर्घटना का शिकार हो गई थी। जिसकी जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोग को घटना के बारे में अवगत कराया गया था। जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं
voting

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की बैतूल संसदीय क्षेत्र की मुलताई विधानसभा के 4 मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान के आदेश दिए है, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये आदेश के तहत इन चारों मतदान केंद्रों पर 10 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा

चार मतदान केंद्रों पर 10 मई को पुनर्मतदान के आदेश 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्रों के विधानसभा क्रमांक 129 के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक 275-राजापुर, क्रमांक 276-दूदर रैयत, क्रमांक 279-कुंडा रैयत एवं क्रमांक 280-चिखलीमाल में 10 मई 2024 (शुक्रवार) को फिर से मतदान कराने के आदेश दिए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 10 मई को सुबह 5:30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 9 मई को रवाना होंगे। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी।

टीम को प्रशिक्षण देने और प्रचार प्रसार के आदेश 

भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए हैं। पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों सहित प्रेक्षकों को अनिवार्य रूप से देने एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, बैतूल को दिए हैं।

7 मई को मतदान कराकर लौट रही मतदान दल की  बस में लगी थी आग 

उल्लेखनीय है कि 7 मई को मतदान कराकर लौट रही बस आग दुर्घटना का शिकार हो गई थी। जिसकी जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोग को घटना के बारे में अवगत कराया गया था। जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बैतूल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने के आदेश जारी किए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews