गंदे इशारे करना युवक को पड़ा महंगा, महिला ने कॉलर पकड़ जमकर पीटा, देखें VIDEO

गंदे इशारे करना युवक को पड़ा महंगा, महिला ने कॉलर पकड़ जमकर पीटा, देखें VIDEO

बैतूल, वाजिद खान। मध्य प्रदेश (MP) के बैतूल (Betul) में रविवार को एक महिला ने बिच सड़क पर युवक को कॉलर पकड़कर जमकर पीटा। जिसका वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। बताया जा रहा है कि गंज इलाके में फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाली महिला को यह युवक लंबे समय से गंदे इशारे कर रहा था। जिसके बाद महिला ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।

रविवार 3 अक्टूबर 21 की सुबह 10 बजे के लगभग बैतूल के गंज इलाके स्थित नागरिक बैंक के पास पीड़ित महिला ने युवक को पकड़ा और कॉलर पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में महिला युवक को गाली देते हुए भी आवाज़ सुनाई पड़ रही है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में हैं लेकिन शिकायत नहीं होने से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Read More…VIDEO : कितनी भारी पड़ गई शाहरुख खान को अपने बेटे आर्यन को लेकर ये इच्छा

लगभग आधे घंटे तक पिटाई और गाली गलौज का मामला चलता रहा और लोग तमाशबीन बने इस घटनाक्रम को देखते रहे । कई लोगों ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया उसने दोनों के आकर बचाव किया और महिला से पिटने वाले युवक ने माफी मांग कर पैर छुए इसके बाद महिला ने छोड़ दिया।

इधर इस मामले में बैतूल के गंज थाने की टीआई प्रज्ञा शर्मा का कहना है कि महिला के द्वारा पिटाई किए जाने का जो वीडियो वायरल हुआ है वह संज्ञान में आया है लेकिन अभी तक कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है पुलिस भी इस मामले की जानकारी प्रस्तुत करें शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Read More… तस्कर बाबू सिंधी वायरल वीडियो मामला : देवास एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews