
बैतूल, वाजिद खान। बैतूल में नगरीय निकाय चुनाव (mp betul nikay election) में कांग्रेस विधायक निलय डागा को सूचना मिली कि किदवई वार्ड और जाकिर हुसैन वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों सहित अन्य मतदाताओं के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल विधायक निलय डागा पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही पुलिस अधिकारियों पर जमकर बिफर पड़े।
यह भी पढ़े…क्या आपके हाथ की हथेली में भी बनती है ऐसी रेखा? तो आपके जीवन में होगा ये सब
विधायक ने गंभीर आरोप लगाये की बैतूल में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। बीजेपी को अपनी हार दिख रही है। पुलिस की मदद लेकर वोटरों को डराया-धमकाया जा रहा है। पोलिंग एजेंटों को खाने के पैकेट तक नहीं पहुंचाने दिये जा रहे है। अभ्यर्थियों को मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। शहर के 50 मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी हो रही है। निष्पक्ष चुनाव हो नहीं रहे हैं इसकी शिकायत हम निर्वाचन आयोग को करेंगे। विधायक निलय डागा कि बीच-बीच में पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”727408316″]
यह भी पढ़े…‘काली’ के पोस्टर के विवाद पर जाग्रत हिन्दू मंच ने दर्ज कराई लीना मणिमेकलाई के खिलाफ एफआईआर
विधायक डागा ने आरोप लगाया कि जाकिर हुसैन वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मतदान केंद्र में अंदर जा रहा था लेकिन उसे पुलिसकर्मियों द्वारा अंदर जाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह से चुनाव पक्षपातपूर्ण कराने को लेकर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद विधायक गुस्से में मतदान केंद्र के सामने कांग्रेसियों के साथ बैठ गए। इसी तरह से किदवई वार्ड में भी कांग्रेस प्रत्याशी को मतदान केंद्र के भीतर पुलिसकर्मियों द्वारा रोक जाने से गुस्साए विधायक डागा किदवई वार्ड पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
[dgv_vimeo_video id=”727408654″]
यह भी पढ़े…फुली और सॉफ्ट पूरी (Poori) बनाने के लिए अजमाएं ये उपाय
विधायक निलय डागा ने कहा कि शहर के आधा सैकड़ा मतदान केंद्रों पर पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर गड़बड़ी की जा रही है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग को की जाएगी। वहीं गंज थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश का मामले पर कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी किसी अन्य व्यक्ति के साथ मतदान केंद्र में जा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने सिर्फ साथ जा रहे लोगों को रोका था ना की कांग्रेेस प्रत्याशी को। विधायक द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष की संपन्न हो रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”727415320″]
