
Betul News : मध्यप्रदेश के बैतूल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो विकास यात्रा मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है, उसको लेकर आज जयवंती हकसर महाविद्यालय में NSUI ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही, प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, छात्रों की कई ऐसी समस्याएं हैं जिनपर प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें इन युवाओं को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त हुआ। आइए विस्तार से जानें यहां…

छात्रों की ये समस्याएं
दरअसल, छात्रों की कई सारी समस्याएं हैं, जैसे 700 मार्कशीट आज तक रुकी हुई है। पिछले डेढ़ सालों से यहां छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। जिनपर राज्य शासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां कुछ ही दिन पहले एक बच्चे के साथ लगभग 20 युवकों ने मिलकर पिटाई कर दी थी। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया था। वहीं, कांग्रेसी नेता ऋषि दीक्षित ने बताया कि यह विकास यात्रा नहीं थी यह भ्रष्टाचार यात्रा है और इन सब चीजों को लेकर एनएसयूआई के नेताओं के नेतृत्व में जेएच कॉलेज में शव यात्रा निकाली गई।
[dgv_vimeo_video id=”798349084″]
छात्र ने कही ये बातें
मामले को लेकर NSUI के छात्र अंकित ताम्रकार का कहना है कि भाजपा के शासनकाल में पिछले 18 सालों से हर वर्ग के लोग परेशान है। चाहे किसान हो, छात्र हो, रोजगार का मामला हो, महिलाओं का मामला हो सभी परेशान है। कॉलेज के मौजूद हालात पर बात करते हुए अंकित ने बताया कि आज तक यहां शिक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई है। इस सरकार ने जनता को केवल लूटने का काम किया है। हम सभी को इतनी सारी समस्या है लेकिन कॉलेज की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा जो कि प्रदेश सरकार की लापरवाही और कमजोरी प्रदर्शित करता है। इसलिए आज हमें मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा है।
[dgv_vimeo_video id=”798347972″]
बैतूल से वाजिद खान की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

