
बैतूल, वाजिद खान। कृषि मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वो एक बैतूल में कार्यक्रम से हरदा लौट रहे थे, इस दौरान चीरापाटला से गवासेन के बीच अजई घाट पर सड़क दुर्घटना में खून से लथपथ पड़े लोगों को देखकर उन्होने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और तत्परता से अपने काफिले की फ़ॉलो एवं पायलेट गाड़ी में उन्हें बैतूल जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही बैतूल कलेक्टर से बात कर स्वयं घटना की सूचना दी और उपचार करवाने के निर्देश दिए।
दुर्घटना में दो पुरुष गंभीर रूप से घायल थे एवं महिला की स्थिति सामान्य थी। महिला से कृषि मंत्री कमल पटेल ने सबकी जानकारी ली जिसपर पर महिला ने अपना नाम भगवती और गाँव का नाम सोडलपुर बताया। 2 पुरुष जिसमें भगवती बाई का बेटा विजय एवं अन्य सदस्य नफीज़ दोनों नाजुक हालत में थे। घटना का कारण बाइक का तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

