21 साल से कर रहे मरीज और उनके परिजनों की सेवा, हर रोज करीब 600 लोगों को देते हैं नाश्ता

21 साल से कर रहे मरीज और उनके परिजनों की सेवा, हर रोज करीब 600 लोगों को देते हैं नाश्ता

बैतूल, वाजिद खान। बैतूल में अंकुरित आहार परिवार नाम की संस्था ने 1999 में मरीजों और उनके परिजनों को प्रतिदिन सुबह नाश्ता देने का सेवा कार्य शुरू किया था और यह कार्य पिछले 21 सालों से निरंतर चल रहा है। अंकुरित आहार परिवार के सदस्य ना ठंड की परवाह करते और ना ही बारिश की चिंता करते,र ना गर्मी का मौसम उनके आड़े आता है। बस वे अपने सेवा कार्य को बखूबी ढंग से करते हैं।

अंकुरित परिवार के सदस्यों का कहना है कि प्रतिदिन लगभग 500 से 600 लोगों को नाश्ता वितरित किया जाता है और इस सेवा कार्य में उन्हें जन सहयोग मिलता है। लोग जन्मदिन पुण्यतिथि शादी की सालगिरह पर सहयोग करके अंकुरित आहार वितरित करवाते हैं। मरीज के परिजन भी खुश हो जाते हैं उन्हें नाश्ते का इंतजाम नहीं करना पड़ता है।

अंकुरित आहार परिवार प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे जिला अस्पताल परिसर पहुंचता है और सबसे पहले मरीजों को जल्द स्वस्थ करने के लिए प्रार्थना करता है और इसके बाद अंकुरित आहार परिवार के सदस्य जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को अंकुरित आहार वितरित करते हैं अंकुरित आहार में कभी अंकुरित चना अंकुरित मूंग या कभी पोहा का नाश्ता वितरित किया जाता है ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews