VIDEO VIRAL: डिप्टी रेंजर का कारनामा, 71 साल के बुजुर्ग से लगवाई उठक-बैठक

VIDEO VIRAL: डिप्टी रेंजर का कारनामा, 71 साल के बुजुर्ग से लगवाई उठक-बैठक

बैतूल।वाजिद खान।
लाकडाउन (lock down)का पालन करवा रहे सिस्टम की कई उजली तस्वीरे अब तक सुर्खियां बनती रही है।लेकिन इसकी एक बदरंग तस्वीर बैतूल(betul) से सामने आई है।जहां एक 71 साल के बूढ़े को भी व्यवस्था बनाने वाले डिप्टी रेंजर(Deputy ranger) ने नही छोड़ा और उससे उठक बैठक लगवा डाली। जो बूढ़ा ठीक से चलना तो दूर बैठ भी नही पाता उसे दी गयी इस सजा की यहाँ खूब किरकिरी हो रही है। बूढ़े का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने अपना पेट पालने के लिए सब्जी की दुकान लगा ली थी।

वायरल(viral) हो रही यह तस्वीर बैतूल के कोसमी इलाके की है। यहां 71 साल के  गजन बरकड़े नाम के बुजुर्ग ने सड़क के किनारे सब्जी की दुकान लगा ली थी। आमतौर पर रविवार को चूकि साप्ताहिक बाजार का दिन होता है।बूढ़े ने दुकान देर शाम तक लगाए रखी। यह नगरपालिका के अमले को रास नही आया। लाकडाउन में शाम पांच बजे के बाद दुकानें बंद कराने निकले अमले ने बूढ़े की क्लास लगा दी।पहले तो उसे खूब डांटा फटकारा गया और फिर इसकी सजा बतौर उठक बैठक लगवा दी गयी।इस नजारे को जिसने भी देखा उसे वृद्ध पर तरस तो आया ही लाकडाउन का पालन करवाने निकले कर्मचारियों की बुद्धि पर भी तरस आ गया। इस अमले में नगरपालिका बैतूल के राजस्व अमले के अलावा वन विभाग के दो डिप्टी रेंजरों की ड्यूटी लगाई गई थी।बूढ़े पर इस रौब  को झड़ने वाले यही डिप्टी रेंजर श्रीराम पिम्पलकर थे।जिनकी सफाई है कि बार बार समझाइस के बाद भी न मानने पर उन्हें ऐसा करवाना पड़ा। हालाकि बृद्ध का कहना है कि उसे पता ही नही है कि सब्जी की दुकान सुबह लगाना है कि शाम को। इधर एएसपी बैतूल ने इसे गलत बताते हुए कहा है कि वे अमले को इस तरह की कार्रवाई न करने के निर्देश जारी कराएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews