रिटायरमेंट के सादा समारोह में प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किए 31 हजार

रिटायरमेंट के सादा समारोह में प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किए 31 हजार

भिंड @ गणेश भारद्वाज|
जिले के जाने-माने वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर व्हीसी जैन आज सेवानिवृत्त हो गए | इस अवसर पर जिला चिकित्सालय परिवार के द्वारा एक सादा समारोह ट्रॉमा सेंटर के सभागार में आयोजित किया गया| समारोह की अध्यक्षता जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजीत मिश्रा के द्वारा की गई |

इस अवसर पर नवजीवन सहायता संगठन एवं जिला चिकित्सालय परिवार के द्वारा डॉक्टर जैन को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भाग मई विदाई दी गई साथ ही डॉक्टर जैन के द्वारा कोरोनावायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 31हजार की राशि भेजी गई । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ सतीश शर्मा का कोरोना संकट के समय इंदौर नगर में करीब डेढ़ महीने तक सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ यूपीएस कुशवाह समाज सेविका श्रीमती नितेश जैन संत श्री चिकित्सक डॉ यशवंत सिंह डॉक्टर जेएस यादव भवानी डॉक्टर देवेश शर्मा, डॉक्टर अनिल गोयल डॉक्टर के के गुप्ता, रीना यादव सहित समाजसेवी गणेश भारद्वाज आलोक दैपुरिया अमित जैन, मुदिता भारद्वाज, धीर सिंह कुशवाह, पिंकू शर्मा व अजीत जैन सहित कई समाजसेवी गण मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews