इन पूर्व विधायक के घर में निकले चार कोरोना पॉजिटिव, गुरूवार को सीएम के मंच पर थे मौजूद

mp corona

भिंड, गणेश भारद्वाज। भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह के परिवार में कोरोना विस्फोट हुआ है। उनका बेटा बहू तथा पोता पोती कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। आज जिले में कुल 16 लोग संक्रमित मिले है। इस प्रकार, 692 पर जिले में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। अच्छी बात यह है कि 629 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है वहीं 59 एक्टिव संक्रमितों का उपचार स्थानीय जिला चिकित्सालय में जारी है।

75 वर्षीय भाजपा नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह आज मैहगांव में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा में मंच पर मौजूद थे। इस मंच पर भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, मुकेश सिंह चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह कुशवाह हरि सिंह नरवरिया, मुन्ना खेरी, हाल ही में भाजपा में लौटे रमेश दुबे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन रहे केपी सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के छोटे बड़े  नेता व पदाधिकारी मंच मौजूद थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की इस सभा में 5000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। यहाँ पर स्वास्थ्य विभाग के इंतजामों के बावजूद सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ती हुई देखी गई। जिलेभर के ही नहीं बल्कि संभाग के बड़े अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews