बीहड़ में जुआ खेलते पकड़ाए सात जुआरी, टाटा सफारी, मारुती, बाइक, मोबाइल सहित 1 लाख 56 बरामद

बीहड़ में जुआ खेलते पकड़ाए सात जुआरी, टाटा सफारी, मारुती, बाइक, मोबाइल सहित 1 लाख 56 बरामद

भिण्ड @ गणेश भारद्वाज| भिण्ड पुलिस के द्वारा आज दोपहर बिजपुरी गांव के बीहड़ में सात जुआरियों को पुलिस के द्वारा पकड़कर दाखिले हवालात किया गया है। उक्त जुआरियों से पुलिस ने एक लाख 56 हजार रुपये के अलावा एक टाटा सफारी कार, एक मारुति कार, एक अपाचे बाइक व 6 मोबाइल जप्त किये है। उक्त जुआ पकड़ने की कार्यवाही नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के निर्देश पर सीएसपी आनद राय व देहात थाना और कोतवाली पुलिस के द्वारा की गई है। सभी आरोपी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के निर्देशन में सीएसपी आनन्द राय, थाना प्रभारी देहात एवं थाना प्रभारी कोतवाली की संयुक्त कार्यवाही में विजपुरी एवं लावन के बीच में ताश पत्तों पर रूपये पैसों पर दाव लगाते हुये 07 आरोपी क्रमशः मनमोहन शर्मा पिता राम रतन शर्मा उम्र 40 साल निवासी ग्राम इमलिया थाना मेहगांव भिण्ड, मुकेश कुमार पिता बाबूराम जाटव उम्र 40 साल निवासी ग्राम इमलिया थाना मेहांगाव भिण्ड, महेश शर्मा पिता बाबूराम शर्मा उम्र 38 साल निवासी ग्राम इमलिया थाना मेहगांव भिण्ड, अशोक कुमार पिता जय श्रीराम जाटव उम्र 51 साल निवासी बघौरा थाना मेहगांव भिण्ड, शकील पिता रसीद उम्र 50 साल निवासी माघौगंज हाट थाना शहर कोलवाली भिण्ड, मदन खटीक पिता भंगरी खटीक उम्र 31 साल निवासी पुरा बीटीआई रोड भिण्ड, पियूष पिता मुन्ना लाल शर्मा उम्र 26 साल निवासी अम्बाह वार्ड क्र. 02 मुरैना को पकड़ा जिनके कब्जे से 1,56,000 रूपये नगद एवं एक टाट सफारी , एक मारूति सुजकी एस-प्रेसो एवं अपाचे मोटर साइकिल एवं 06 मोबाइल मिले है, जिनके विरूद्ध थाना देहात में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । उक्त जुआ खेल को पकड़ने में सीएसपी आनंद राय, थाना प्रभारी देहात शैलेन्द्र सिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली उदयभान सिंह यादव , उनि सन्दीप चौधरी व अन्य स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews