MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

भिंड: हाईवे पर बस, डंपर और गैस सिलेंडर वाहन की जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल

भिंड के ग्वालियर इटावा हाईवे पर भीषण हादसा देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार बस सिलेंडर से भरे हुए वाहन और डंपर से टकराकर पलट गई। एक महिला की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
Bhind

भिंड के ग्वालियर इटावा हाइवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में तोड़े वाली माता के पास यात्रियों से भरी हुई स्लीपर बस, डंपर और गैस सिलेंडर से लदे एक भारी वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ग्वालियर इटावा हाईवे पर हुई इस घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, जबकि कई यात्री घायल हुई। बता दें कि स्लीपर बस टक्कर के बाद पलट गई थी। घटना के बाद हाईवे पर अफरा तफरी की स्थिति देखने को मिली। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और सभी ने मिलकर बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार किया जा रहा है और मृत महिला की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

Bhind

Bhind

जांच कर रही पुलिस

अब तक आ रही जानकारी के मुताबिक यह हादसा तेज रफ्तार और वाहनों के आमने-सामने टकराने की वजह से हुआ है। हालांकि, पुलिस अभी भी वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। हादसे में घायल हुए लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कीजाएगी। हादसे की वजह से जो जाम लगा था उसे सुचारू करने के लिए बस को क्रेन की सहायता से हटाया गया।

Bhind

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews