जिला अस्पताल में मरीज पर भड़के भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, गनमैन ने दिया धक्का, वीडियो वायरल

प्रशासनिक स्तर के अधिकारी जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए होते हैं लेकिन कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जब यह अधिकारी है जनता से दूर व्यवहार करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो भिंड जिला कलेक्टर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Bhind

Bhind News: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मरीज के साथ अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, संजीव श्रीवास्तव भिंड के जिला चिकित्सालय का मुआयना करने के लिए गए थे। जहां पर अव्यवस्थाओं को देखने के बाद उन्होंने एक मरीज को जमकर फटकार लगा दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भले ही अधिकारियों को ये नसीहत दे कि वे आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें, लेकिन अधिकारी है कि अभी भी गाहे बगाहे आम जनता को गालियां ही देते हैं। ट्रक ड्राइवर को उसकी औकात बताने के चलते शाजापुर की कलेक्ट्री खो चुके एक अधिकारी के बाद अब भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का एक वीडियो वायरल हुआ है।

निरीक्षण करने गए थे कलेक्टर

दरअसल, कलेक्टर साहब भिंड के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के लिए गए थे।वहां पर उन्हें कई अव्यवस्थाएं दिखी और चार डॉक्टर भी अनुपस्थित मिले। इसके बाद जब भी ओपीडी की तरफ आए तो वहां उन्हें मरीजों की लाइन लगी दिखाई दी। एक मरीज ने जब उनसे कुछ जानना चाहा तो उन्होंने उससे कहा” चुप बे… बेवकूफ है क्या ….तुझे लाइन दिख रही है क्या।” इतना ही नहीं, कलेक्टर साहब के गनमैन ने मरीज को धक्का भी दिया। हालांकि, मरीज ने कलेक्टर के व्यवहार को लेकर आपत्ति भी जताई लेकिन कलेक्टर के साथ में मौजूद गनमैन ने उसे एक तरफ धक्का दे दिया।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और एक बार फिर वही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार अधिकारी अभी तक अंग्रेजियत मानसिकता से मुक्ति क्यों नहीं हुए और क्यों हुए आम जनता के साथ सहृदयता का व्यवहार नहीं करते।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews