Bhind News: एयरफोर्स में पदस्थ मप्र का बेटा हारा जिंदगी की जंग, 10 साल पहले शहीद हुआ था बड़ा भाई

bhind

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। जिले (Bhind District) के जाने माने पत्रकार रामशंकर शर्मा के पुत्र आलोक शर्मा (30 वर्ष) का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया है। आलोक भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में एलएसी के पद पर असम में पदस्थ थे। रविवार 23 मई को उनके गृह ग्राम बड़ेरी (फूफ) जिला भिण्ड (Bhind) में अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़े.. Air India Recruitment 2021: इन पदों पर निकली है भर्तियां, सैलरी 50 हजार

जानकारी के अनुसार, बीती नौ मई को अचानक ड्यूटी के दौरान आलोक को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वायुसेना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने आलोक को वेंटिलेटर पर लिया और करीब दो हफ्तों तक वेटिलेटर पर जीवन और मौत के संघर्ष के बाद भी हालत जैसे कि तैसी बनी रही और अंत में शुक्रवार-शनिवार की रात आलोक ने अल्पायु में जीवन की अंतिम सांस ली। उनका पार्थिक शरीर असम से भिण्ड के लिए रवाना हो चुका है, जो शनिवार देर रात भिण्ड पहुंचेगा।

ज्ञात हो पत्रकार रामशंकर शर्मा के बड़े पुत्र अनूप शर्मा 10 वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामुला में एक आतंकी हमले में देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे, वह भारतीय थल सेना  (Indian army) में पदस्थ थे। अनूप शर्मा के चले जाने के अपार कष्ट को परिवार अब तक सहन कर ही रहा था कि अब भारतीय वायु सेना में पदस्थ बेटे आलोक शर्मा का ह्रदय गति रुकजाने से निधन हो जाने से न केवल शर्मा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा बल्कि भिण्ड नगर में भी इस प्रकार श्री शर्मा के दूसरे बेटे के चले जाने से शोक की लहर दौड़ गई है।

खुशखबरी: केन्द्र का मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफा, करोड़ों की इस कार्य-योजना को दी मंजूरी

इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के पत्रकारों ने ईश्वर से प्रार्थना की है। जिसमें भिण्ड जिले के वरिष्ठ सत्यनारायण शर्मा, अनिल शर्मा, भानू श्रीवास्तब राकेश शर्मा, अनिल चौधरी, गणेश भारद्वाज, अवनीश श्रीवास्तब, अब्बास अहमद, परानिधेश भारद्वाज, संजय पाठक, शैलेन्द्र मिश्रा, दीपक चौधरी, अक्षय भदौरिया, संजय शर्मा, दिलीप सोनी, गिरीश जोशी, राहुल शर्मा, गिर्राज बोहरे, आशीष महेरे दीपेन्द्र बोहरे, हसरत हयात, पुष्पेंद्र त्यागी, आशुतोश शर्मा आदि पत्रकार शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews