Bhind News : शादी वाले घर में लगी गैस सिलेंडर में आग, 11 लोग झुलसे

Bhind News : शादी वाले घर में लगी गैस सिलेंडर में आग, 11 लोग झुलसे

Bhind Gas Cylinder Burst News : भिंड जिले के गोरमी थाना अंतर्गत कचनाव कलां गांव में शादी की खुशियां उस वक्त चीख पुकार में तब्दील हो गईं, जब अचानक वहां एक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में घर में मौजूद 11 लोग झुलस गए। वहीं एक 6 माह का बच्चा भी गंभीर रूप से जल गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कचनाव कला गांव के अमर सिंह यादव के बेटे की शादी 22 फरवरी को है, जिसके कार्यक्रम की तैयारी चल रही हैं घर में आज हल्दी की रस्में चल रही थी। दोपहर 12.30 बजे घर के अंदर खाना बनाया जा रहा था, तभी गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसकी जद में घर में मौजूद लोग भी आ गए।

परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू करना चाहा, लेकिन नाकाम रहे। आग की चपेट में आकर 11 लोग झुलस गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया।

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”800505481″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews