Bhind News : कैलाश विजयवर्गीय ने गाया ऐसा भजन, झूम उठा सारा पांडाल

Bhind News : कैलाश विजयवर्गीय ने गाया ऐसा भजन, झूम उठा सारा पांडाल

Bhind News : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज गुरुवार काे लहार पहुंचे। वे यहां बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अम्बरीश शर्मा के घर पहुंचे और उनके घर भोजन किया उसके बाद कथा में शामिल हुए। ये श्रीमद्भागवत कथा का वाचन पंडित चिन्मयानंद बापू द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा मंच पर भजन लगभग 10 मिनट तक भजन गाया पूरी जनता उनके भजन सुनकर झूम उठी और ताली बजाकर नाचने लगी।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय सड़क मार्ग से ग्वालियर होते हुए लहार पहुंचे। वे पहले दंदरौआ धाम पहुंचे यहां डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन किया साथ ही महंत रामदास महाराज से मुलाकात की। इसके बाद बीजेपी नेता विजयवर्गीय कार से लहार पहुंचे।

[dgv_vimeo_video id=”817287939″]

[dgv_vimeo_video id=”817288981″]

राष्ट्रीय महासचिव से मीडिया ने जब सवाल पूछा की भागवत कथा में शामिल हुए कैसा लगा तो उन्होंने कहा कि यह धर्म की गंगा बह रही है और मैने यहां पर सोचा कि एक डुबकी लगा हूं और में यहां पर चिन्मयानंद बापू की इच्छा थी तो में यहां पर आया और गुड्डू शर्मा मेरा छोटा भाई है इसके बाद उनसे पूछा गया कि लहार में 35 साल से कांग्रेस का शासन है तो उन्होंने कहा कि अभी भागवत कथा में आया हूं।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”817286424″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews