Bhind News : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने हाथ ठेले में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Bhind News : तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने हाथ ठेले में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Bhind Accident News : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे लगे अंडे के ठेले को भी कुचल दिया। उस दौरान एक युवक अंडा खरीदने के लिए आया था तभी वो हादसे का शिकार हो गया था और उसकी ‌मौत हो गई। वहीं अंडा बेचने वाला युवक घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

यह है पूरी घटना

बता दें कि मेहगांव थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 4 हरिजन कॉलोनी में रहने वाला कादर खान पुत्र महबूब खान युवक की कार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, घटना मेहगांव थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर घटी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेहगांव अस्पताल भेजा ओर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”786894863″]

गौरतलब है कि अंडे का ठेला लगाकर अंडे बेचने वाला युवक अनियंत्रित कार की चपेट में आ गया। इससे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ घायल का इलाज जारी है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”786894582″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews