Bhind News : शराब के लिए पैसे न देने पर दो लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज

bhopal

Bhind News : मध्य प्रदेश के भिंड जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहाँ लाडली बहना योजना के फार्म भरने जा रहे सचिव के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी साथ ही मोबाइल छुड़ाकर तोड़ दिया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि सचिव रविंद्र सिंह कुशवाहा ग्राम जलालपुर ने बताया कि जब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से चलाई जा रही लाडली बहना योजना के फार्म भरने के लिए गए तब मेरे पास दो लोग आए। जिनका नाम अवधेश यादव, सुधीर यादव है जो शराब के नशे में थे और वह मुझसे शराब के लिए पैसे मांगने लगे तभी मैंने इनसे मना कर दिया इस बात को लेकर इन दो लोगों ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और मेरे हाथ से मोबाइल छुड़ा लिया और उसको तोड़ दिया फिर में जैसे तैसे करके उन से अपनी जान बचाकर भागा।

इसके बाद में थाना असवार में जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया मगर आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”815409047″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews