Bhind Urban Body Result : लहार में भाजपा को लगा करारा झटका, 13 पर कांग्रेस, 2 निर्दलीय उम्मीदवार जीते

Bhind Urban Body Result : लहार में भाजपा को लगा करारा झटका, 13 पर कांग्रेस, 2 निर्दलीय उम्मीदवार जीते

भिंड, सचिन शर्मा। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नगरीय निकाय चुनाव (bhind urban body result) के पहले चरण के हुए मतदान के परिणाम आ गए है, बताया जा रहा है कि लहार में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां 15 वार्डों में से 13 पर कांग्रेस जीती है। वार्ड 2 व 6 में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। भाजपा यहां खाता भी नहीं खोल सकी है।

यह भी पढ़े…मार्ग्रेट अल्वा होंगी विपक्ष से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

मप्र के नेता प्रतिपक्ष के गृह जिले में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां के पांच निकाय लहार, आलमपुर, मिहोना, रौन, दबोह में कांग्रेस ने 58 प्रतिशत से ज्यादा सीट पर कब्जा जमाया है। लहार, दबोह और आलमपुर में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। रौन और मिहोना में भी भाजपा बहुमत से दूर है।

यह भी पढ़े…सलमान खान की फिल्म “बजरंगी भाईजान 2” का नाम होगा अलग, ऐसी हो सकती है कहानी, लेखक ने किया खुलासा

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने अपने विजयी प्रत्याशियों के साथ एक प्रेस वार्ता आयोजित की ओर कहा कि ये तो सिर्फ ट्रेलर था, पूरी पिक्चर तो आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाई जाएगी, साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह घोषणा वीर मुख्यमंत्री बन गए है, उनकी कार्यशैली को अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है, और नगरीय चुनाव में भाजपा को ये परिणाम भी सामने दिख रहे है।

यह भी पढ़े…Burhanpur Urban Body Result : 48 वार्डों में से 19 पर भाजपा का कब्जा, एआईएमआईएम ने खोला खाता

[dgv_vimeo_video id=”730723348″]

उन्होंने बताया कि रौन से लेकर आलमपुर तक सभी नगर पालिका ओर नगर परिषदों में हमारा कब्जा कायम हुआ है, और हम एक मत से अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष बनाएंगे, वहीं लहार में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम की पूंछने पर उन्होंने बताया कि वार्ड 12 की पार्षद कमलेश (अंडा बाले) की बहू श्रीमति मिथलेश दोहरे को बनाया जाएगा, एवम उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान को ही फिर से बनाया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि महापौर प्रत्याशियों में भी हमने बढ़त बनाई हुई है, और हम सभी नगर निगमों में अपना परचम लहरायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”730723410″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews