Diwali से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, खेत में जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा कैश बरामद

Diwali से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, खेत में जुआ खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा कैश बरामद

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। गैरकानूनी काम करने वालों के खिलाफ भिंड पुलिस (Bhind Police) दिवाली से पहले एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक खेत में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ा है और उनके कब्जे से 5 लाख रुपये से ज्यादा का कैश और ताश की गड्डियां बरामद की है।

भिंड एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध शराब बेचने वालों, जुआ खेलने वालों, मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुख़बिर से सूचना मिली कि ग्राम बाराकलां एवं झंडपुरा के बिच संजू भदौरिया के कुआ वाले खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

 ये भी पढ़ें – नशा मुक्ति अभियान : पुलिस ने छापे में अवैध शराब और स्मैक पकड़ी, चार गिरफ्तार

सूचना पर एसपी ने साईबर सेल और देहात थानेकी संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए।  पुलिस की टीम जब मुखबिर के बताये स्थान खेत पर पहुंची तो वहां कुछ लोग गोल घेरे में बैठकर जुआ खेल रहे थे।  पुलिस को आता देख उन लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – Tata Tiago EV की बुकिंग से खुश कंपनी ने की ये घोषणा, ग्राहकों को मिलेगा लाभ

पुलिस ने जब जुआरियों की तलाशी ली तो उनकी जेबों से कुल 5 लाख 79 हजार रुपये निकले। पुलिस ने जुए के फड़ से ताश की चार गड्डियां भी मिलीं। पुलिस ने पैसे और ताश की गड्डियां जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ देहात थाने में जुआ एक्ट की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews