भिंड में मरी मुर्गियों को बर्ड फ्लू पॉजिटिव, जनता और प्रशासन में हड़कंप

भिंड में मरी मुर्गियों को बर्ड फ्लू पॉजिटिव, जनता और प्रशासन में हड़कंप

भिण्ड।गणेश भारद्वाज

बीती 15 मार्च को मेहगांव कस्बे की मीट मंडी में एक साथ सैकड़ों मुर्गियों के मरने का मामले में मुर्गियों की विसरा जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू वायरस पॉजिटिव आया है, भोपाल की लैव ने इस बात की पुष्टि है। बीते रोज एक ही दिन में पांच सौ से अधिक मुर्गो की मेहगांव कस्बे में मौत हुई थी। जिसके बाद एक सौ से अधिक संक्रमित मुर्गियों को प्रशासनिक टीम के द्वारा जिंदा दफ्न किया गया था।

यहां दुकानों के ताले तोड़कर निकाला गया था सैकड़ों मृत और जिंदा मुर्गियों को। भोपाल की जांच टीम आज मेहगांव की मीट मंडी के एक किलो मीटर के दायरे में आज करेगी सर्वे। मुर्गियों की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू पॉजिटिव आने का खुलासा बीते रोज स्वयं कलेक्टर छोटे सिंह ने नगरपालिका में आयोजित एक बैठक के दौरान किया था। बर्ड फ्लू का वायरस हवा में फैलता है और कोरोना का किसी को टच करने से ब्लू का इलाज है यह अच्छी बात है ।जिले के पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक एनएस सिकरवार ने लोगों से सतर्कता बरतने और शाकाहार अपनाने की बात कही है ऐसे में लोगों को मांस और अंडा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews