बीजेपी नेता का आरोप- “खदान बचाओ यात्रा में शामिल 302 और जिलाबदर अपराधी”

बीजेपी नेता का आरोप- “खदान बचाओ यात्रा में शामिल 302 और जिलाबदर अपराधी”

भिंड, गणेश भारद्वाज। चौराहे पर दाढ़ी मुड़वाने की बात कहने वाला बाली उर्फ बालकृष्ण पुत्र गोपाल उर्फ रामगोपाल निवासी उझावल जो कई संगीन अपराधों से जुड़ा हुआ है, ऐसे न जाने कितने ही आपराधिक लोगों के गठबंधन से ये खदान बचाओ यात्रा जिले में निकाली जा रही है। ये बात कहते हुए डॉ रमेश दुबे ने कही।

उन्होने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बारे में अनर्गल टिप्पणी करने वाला बाली उर्फ बालकृष्ण जो ढोंगी साधु का चोला ओढ़े हुए है, शातिर अपराधी है जो इस यात्रा में शामिल है। इसी बात से इस यात्रा की गम्भीरता को समझा जा सकता है। डॉ रमेश दुबे ने कहा कि फर्जी बाबा बाली उर्फ बालकृष्ण पुत्र गोपाल उर्फ रामगोपाल पर अपराध क्रमांक 45/1979 धारा 302,34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एवं अन्य कई संगीन अपराधों में शामिल होने के कारण1/1982 धारा 41(2),110 CRPC में भी पंजीबद्ध होकर तड़ीपार रहा है। डॉ दुबे ने कहा कि डॉ गोविंद सिंह बड़े प्रतिभाशाली हैं जो ऐसे संगीन अपराधियों और तथाकथित रेत माफियाओं के गठजोड को साथ लेकर नदी बचाओ यात्रा का नाम देकर खदान बचाओ यात्रा कर रहे हैं। बाहर से आने वाले अतिथियों को भी ये मालूम नहीं होगा कि वो नदी बचाओ यात्रा की आड़ में खदान बचाओ यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews