यहाँ हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में 22 पॉजिटिव निकले, कुल संख्या पहुंची 173 पर

यहाँ हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में 22 पॉजिटिव निकले, कुल संख्या पहुंची 173 पर

भिण्ड / गणेश भारद्वाज।
मंगलवार का दिन भिंड के लिए बहुत ही चिंताजनक दिन रहा है। यहां अब तक के सबसे ज्यादा 22 कोरोना संक्रमित एक दिन में निकले हैं। अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 173 पर पहुंच गई है। अब तक जिले में कुल 111 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुए है। वहीं कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढक़र 62 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के चलते कोई भी मौत नहीं हुई है।

जिले में चिकित्सा अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ स्वयं कोरोना संक्रमितों की देखरेख करते हैं। जिसका परिणाम है कि अब तक 111 कोरोना संक्रमित जिला चिकित्सालय से स्वस्थ होकर अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं। बीते रोज सोमवार को एकमात्र कोरोना पॉजिटिव ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ एएसआई निकला था। अब तक आधा दर्जन पुलिसकर्मी जिले में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस बात को लेकर पुलिस महकमे में भी हडक़ंप मच गया है और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा विभिन्न थानों में पदस्थ आरक्षक और अन्य स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराने का आदेश जारी किया गया है। सभी को एहतियात बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला पंचायत भिंड के एक अधिकारी और उनका पूरा परिवार भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुका है। शिक्षा विभाग में कार्यरत एक बाबू पहले कोरोना वायरस की चपेट में आया और अब उसके परिवार के 8 अन्य सदस्य संक्रमण की चपेट में है। जिला कलेक्टर वीरेंद्र रावत ने जिले के जन सामान्य से आव्हान किया है कि वह बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और मुंह पर मास्क ढक कर ही सडक़ पर आएं। जिले में सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन भी बढ़ते हुए कोरोना मरीजों के कारण रखा गया था। भिंड नगर में संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह के द्वारा भी अपनी टीम के साथ काफी मेहनत कर रही है।

भिण्ड विस्फोट- पार्क मोहल्ला बस स्टैंड निवासी एक ही परिवार के 08 लोग कोरोना वायरस की चपेट में, 17 बटालियन से 04 और संक्रमित, महावीर गंज से एक संक्रमित, मानहड़ गांव में 06 संक्रमित, हैतपुरा में 02 संक्रमित, बरोही गांव में 01 संक्रमित।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews