रमेश दुबे का खुलासा, रोक के बावजूद पावर मेक कंपनी के लोग पनडुब्बी से निकाल रहे रेत

रमेश दुबे का खुलासा, रोक के बावजूद पावर मेक कंपनी के लोग पनडुब्बी से निकाल रहे रेत

भिण्ड| विधानसभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी डॉ रमेश दुबे ने आज खुलासा करते हुए बताया है कि भिण्ड जिले की जीवन रेखा सिन्ध नदी से आज भी पॉवरमेक कम्पनी के लोग और रेत माफ़िया पनडुब्बियों, जेसीबी मशीनों से रेत निकालने का काम बड़ी तेजी से कई रेत खदानो पर लगातार कर रहे हैं।।जबकि एनजीटी पूरे भारतवर्ष में विगत 30 जून से किसी भी नदी से रेत निकालने पर रोक लगा चुका है।

रमेश दुबे ने कहा भिण्ड में पावर मेक कम्पनी खुलेआम हर नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर सिन्ध नदी को बर्बाद कर रहा है जो कि नदी के पर्यावरण को खराब करेगा वहीं जलीय जीवों का जीवन नष्ट होगा। खेती किसानी की जो जमीन नदी किनारे की है उसको भी बहुत नुक्सान पहुंचेगा। रमेश दुबे ने प्रशासन से तत्काल रेत खनन रोकने की मांग की है।

दुबे की शिकायत पर चम्बल कमिश्नर आर के मिश्रा ने भिण्ड के अपर कलेक्टर को अवैध और अनियमित तरीके से चल रहे रेत उत्खनन की जांच सौंपी है, लेकिन इसके बावजूद भी रेत माफियाओं के और पावर मेक कम्पनी का गठजोड़ सिन्ध नदी की रेत सरेआम लूट रहा है। डॉ रमेश दुबे ने पॉवरमेक कम्पनी के प्रबंधन के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही की भी मांग जिला प्रशासन से की है।।

डॉ रमेश दुबे ने आज के खिंचे हुए कुछ महत्वपूर्ण फ़ोटो मीडिया को उपलब्ध कराते हुए बताया है कि भिण्ड जिले की मेहरा खुर्द, मान गढ़ , गोरम भारोली, बरेठी,परराइच, सहित एक दर्जन रेत खदानो पर पनडुब्बियों, जेसीबी मशीनों का खुल कर इस्तेमाल करके अवैध एवं अनियमित तरीके से रेत निकाला जा रहा है। डॉ दुबे ने मध्यप्रदेश सरकार से इस को रोकने की मांग की है उन्होनें कहा है कि पावर मेक कम्पनी के प्रबन्धको और रेत माफियाओ के ख़िलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए साथ ही जो भी मशीने खदानो पर रेत निकाल रही है उन्हें राजसात किया जाना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews