अरारोट और कलर मिलाकर बनाते हैं नकली टोमेटो सॉस, पुलिस ने मारा फैक्ट्री पर छापा

अरारोट और कलर मिलाकर बनाते हैं नकली टोमेटो सॉस, पुलिस ने मारा फैक्ट्री पर छापा

भिंड, सचिन शर्मा। दिवाली (Diwali) से पहले सतर्क हुई पुलिस ने नकली टोमेटो सॉस (Fake tomato sauce) बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस (Bhind Police) ने यहाँ से 1 क्विंटल तैयार नकली सॉस और 4 क्विंटल कच्चा माल जब्त किया है। पुलिस ने फैक्ट्री पर काम करते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है , नकली सॉस बनाने वाली फैक्ट्री अतुल जैन की बताई गई है।

सीएसपी आनंद राय के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली सॉस बनाने का काम कर रहे है और बड़ी मात्रा में बाजार में खपा रहे हैं। सूचना की तस्दीक करने के बाद देहात पुलिस ने सीता नगर इलाके में अवैध सॉस की फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें –  गृह विभाग ने जारी किए निर्देश : पटाखों को लेकर बरती जाए पूरी सावधानी

फैक्ट्री पर जब पुलिस पहुंची तो उसके होश उड़ गए।  पुलिस को एक घर में बहुत ही गंदे तरीके से अमानक , नकली टोमेटो सॉस तैयार होता मिला। पुलिस को यहाँ धुरंदर सिंह बघेल नमक कर्मचारी काम करता हुआ मिला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि यहां पर अरारोट और कलर, केमिकल का उपयोग कर सॉस तैयार किया जाता है और जिले में लगने वाले चाट, चाउमीन, पेटीज, मोमोज के ठेलों पर खपाया जाता है। उसने बताया कि फैक्ट्री अतुल जैन की है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News: शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

छापा मरने के बाद पुलिस फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम को बुला लिया।  फ़ूड विभाग की टीम ने यहाँ से माल को जब्त कर सेम्पल लेकर जाँच के लिए भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहाँ 1 क्विंटल तैयार सॉस, और करीब 4 क्विंटल कच्चा माल जब्त किया गया।  पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”640677805″]

[dgv_vimeo_video id=”640677899″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews