भिण्ड के चार क्रिकेटरों का मध्यप्रदेश की अंडर 19 एवं 16 कैंप के लिए चयन

भिण्ड के चार क्रिकेटरों का मध्यप्रदेश की अंडर 19 एवं 16 कैंप के लिए चयन

भिण्ड, गणेश भारद्वाज| भिंड डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (Bhind Division Cricket Association) के लिए खेल रहे चार युवा क्रिकेटरों (Young Cricketers) का चयन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MP Cricket Association) के इंदौर (Indore) में 24 नवंबर 2020 से आयोजित होने वाले कैंप के लिए चयन किया गया है। इनमें अंडर-19 के लिए विकेटकीपर एवं बैट्समैन सुमित कुशवाहा का एवं अंडर -16 के लिए बल्लेबाज अरुण भदौरिया व सक्षम पुरोहित तथा ऑल राउंडर स्पिनर विष्णु भारद्वाज का चयन किया गया है। यह सभी युवाओं सहित करीब 50 किशोर और युवा क्रिकेटर भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट कोच रवि शेखर कटारे के सानिध्य में क्रिकेट में महारत हासिल करने की तैयारी में जुटे हुए हैं । क्रिकेटर सुमित कुशवाहा एलआईसी अधिकारी शिव सिंह कुशवाह के पुत्र हैं वही अंडर सिक्सटीन में चयन होने वाले अरुण भदौरिया मूल रूप से मसूरी गांव के रहने वाले हैं और उनके पिता उदय भान सिंह भदौरिया एक कांट्रेक्टर है। ऑल राउंडर स्पिनर विष्णु भारद्वाज मूल रूप से कोहार गांव के रहने वाले हैं और उनके पिता गणेश भारद्वाज जिले के जाने-माने पत्रकार हैं।

सभी क्रिकेटरों के बेहतरीन क्रिकेट खेले जाने के कारण चयन होने पर चम्बल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत मेहता, उपाध्यक्ष एवं भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सीडीसीए के सचिव तस्लीम खान, संयुक्त सचिव नफीस अहमद, बीडीसीए के सचिव दिनेश चतुर्वेदी, सह सचिव आनंद द्विवेदी, कोषध्यक्ष रज्जू शर्मा सहित पूर्व क्रिकेटर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी, बंटी भदौरिया, एसपी सिंह, आकाश कुशवाह, हरेंद्र शर्मा, विक्रम चौहान व राजेश सिंह, ब्रह्मकुमार दुबे आदि क्रिकेट प्रेमियों ने सभी चयनित क्रिकेटरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews