सिंधिया ने टॉपर अभिनव शर्मा को फोन कर दी बधाई, कहा ‘मेहगांव आऊंगा तो जरूर मिलूंगा’

सिंधिया ने टॉपर अभिनव शर्मा को फोन कर दी बधाई, कहा ‘मेहगांव आऊंगा तो जरूर मिलूंगा’

भिण्ड| गणेश भारद्वाज| पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाईस्कूल परीक्षा में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर आए मेहगांव के छात्र अभिनव शर्मा से फोन पर चर्चा की, श्री सिंधिया ने फोन पर अभिनव शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि बहुत बढ़िया बेटा, आपने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है, मेरी तरफ से शुभकामनाएं हैं।

श्री सिंधिया ने आगे बात करते हुए अभिनव शर्मा से पूछा कि बड़े होकर क्या बनना चाहते हो तो अभिनव शर्मा ने अत्यंत उत्साहित होकर कहा कि सर मैं बड़ा होकर आईएएस बनना चाहता हूँ| जिसे सुन श्री सिंधिया एक बार मे समझ नहीं पाये क्योंकि अभिनव को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उससे फोन पर बात कर रहे हैं तब सिंधिया जी ने दुबारा पूछा तब अभिनव ने पुनः दोहराया कि वो आईएएस बनना चाहते हैं| ये सुनकर सिंधिया बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा बहुत अच्छे, जरूर बनोगे।

इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूछा कि कहां रहते हो तो अभिनव ने जवाब दिया कि भिण्ड जिले के मेहगांव में रहता हूँ जहां के ओपीएस भदौरिया हैं, तब सिंधिया ने कहा कि मैं जब मेहगांव आऊंगा तब आपसे जरूर मिलूंगा, तुम सीधे मेरे पास आना और कहना कि मेरी आपसे बात हुई थी, इस पर अभिनव ने कहा कि जरूर सर, मैं आपसे जरूर मिलूंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews