Lokayukta Action : शौचालय निर्माण की राशि निकालने मांगी रिश्वत, पंचायत सचिव गिरफ्तार

Lokayukta Action : शौचालय निर्माण की राशि निकालने मांगी रिश्वत, पंचायत सचिव गिरफ्तार

Gwalior Lokayukta Police Action : रिश्वत के खिलाफ लगातार कार्यवाही के बावजूद रिश्वतखोर कर्मचारी अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक बार फिर भ्रष्ट कर्मचारी को रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व कर रही इंस्पेक्टर आराधना डेविस के मुताबिक भिंड जिले के ग्राम आलरी का पुरा पंचायत एंडोरी तहसील एंडोरी निवासी वीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी की पंचायत सचिव उससे रिश्वत की मांग कर रहा है।

शौचालय निर्माण की राशि निकलवाने मांगी रिश्वत 

शिकायती आवेदन में वीर सिंह ने बताया कि उसने शासकीय योजना के तहत बनाये जाने वाले शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया था, पंचायत सचिव रसाल सिंह इस राशि को निकालने के बदले पैसे मांग रहा था, उसने सरकारी राशि निकालने की बदले 2000/- रुपये की रिश्वत मांगी है।

लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि की 

शिकायती आवेदन मिलने के बाद ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने इसकी पुष्टि की और कन्फर्म होने के बाद ट्रेप की प्लानिंग की। पंचायत सचिव द्वारा तय स्थान सर्वोदय स्कूल गोहद गोविंद ऑनलाइन की दुकान पर आज आवेदक वीर सिंह तय समय पर पहुँच गया, उसने रिश्वत की राशि 2000/- रुपये जैसे ही पंचायत सचिव रसाल सिंह को दी, पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने उसे पकड़ लिया।

रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपी रसाल सिंह के हाथ धुलवाए तो उसके हाथ गुलाबी हो गए, लोकायुक्त पुलिस ने उसके बाद आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचर निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews