बस हाईजैक का मुख्य आरोपी आया सामने, कहा- उधारी का पैसा वसूलने के लिए रचा था पूरा षड़यंत्र

singrauli-news

भिंड, गणेश भारद्वाज

बीते दिन देश भर में सुर्खियों में रहे आगरा में बस हाईजैक मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप गुप्ता बुधवार को मीडिया के सामने आया है। जहां आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि मुझते गलती हुई है, अब मैं सरेंडर करने जा रहा हूं। बुधवार को देर रात आरोपी ने इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में आरोपी ने बताया कि अपने उधारी के पैसे लेने के लिए दवाब बनाने के लिए उसने बस को कब्जे में लिया गया था।

आगे उसने बताया कि कल्पना ट्रेवल्स के मालिक अशोक अरोड़ा पर 67 लाख रुपए का कर्जा है, पर पैसे देने का नाम पर बार बार टाल रहा था,जिससे परेशान होकर आरोपी ने बस को हाइजैक करने की गल्ती की है। वहीं आरोपी ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है, जिन्हें दूसरी बस के छतरपुर पहुंचाया गया है। आरोपी ने बताया कि वो आगर जिले के जैतपुर का रहने वाला है। वहीं उत्तरप्रदेश पुलिस ने फतेहाबाद में शार्ट एनकांउटर के बाद आरपी की गिरफ्तारी दिखाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews