MP उपचुनाव 2020 – मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे हेमंत कटारे

MP उपचुनाव 2020 – मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे हेमंत कटारे

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। अंततोगत्वा कांग्रेस पार्टी ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे स्वर्गीय सत्यदेव कटारे के छोटे पुत्र युवा तुर्क पूर्व विधायक हेमंत कटारे को नगरी प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के सामने चुनाव मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़े- MP उपचुनाव 2020- कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, इन्हें बनाया उम्मीदवार

3 दिसंबर 1985 को जन्मे हेमंत कटारे स्वर्गीय नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के छोटे बेटे हैं। 2017 नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के स्वर्गवास के बाद अटेर विधानसभा के उपचुनाव में हेमंत कटारे ने वर्तमान में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को पराजित किया था। 2018 का चुनाव अटेर विधानसभा से हेमंत कटारे करीब 56 सौ वोटो से हार गए थे। अब कांग्रेस ने कटारे को मेहगांव विधानसभा से नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया के सामने मैदान में उतारा है । युवा ब्राह्मण चेहरा होने के नाते हेमंत कटारे पर कांग्रेस पार्टी ने विश्वास किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews