एनएसयूआई ने की प्रभारी मंत्री को हटाने की मांग

minister-arif-aqeel-said-Digvijay-big-Hinduist-leader-not-in-BJP

भिंड । गणेश भारद्वाज।

भिंड जिले में प्रभारी मंत्री आरिफ अकील की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को हटाने की मांग की है ।अतुल ने पत्र में लिखा है कि आरिफ अकील साल भर में केवल दो बार भिंड आए हैं और पिछले 8 महीने से तो उनके दर्शनों के लिए जनता तरस गई है। इसके चलते भिंड में विभिन्न विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी जनता को नहीं मिल पा रहा है। अतुल ने पत्र में आगे लिखा है कि वह आरिफ अकील से भोपाल जाकर मिले थे और उनसे जिला सरकार की बैठक लेने के लिए भिंड आने का निवेदन किया था लेकिन आरिफ अकील ने साफ कर दिया कि वह भिंड आना नहीं चाहते और ना ही उन्हें भिंड से अब कोई मतलब है। दरअसल आरिफ अकील के भांजे के ऊपर खुद कांग्रेस के नेता भिंड में अवैध रेत उत्खनन के आरोप लगा चुके हैं और इन्हीं आरोपों के चलते आरिफ अकील ने अब भिंड से किनारा कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews