PM Modi की अपील की अनदेखी पड़ी भारी, गाड़ियों के काफिले से शक्ति प्रदर्शन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष को BJP ने पद से हटाया

प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों देश के लोगों से अपील की है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बने हालात को देखते हुए हमें भविष्य की चिंता करनी है इसलिए पेट्रोल डीजल की बचत करें, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना कम खरीदें, विदेश यात्रायें कम करें, खाद्य तेल का इस्तेमाल भी कम करें।
BJP removed Bhind Kisan Morcha district president Sajjan Singh Yadav

BJP removed Bhind Kisan Morcha district president Sajjan Singh Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की ईंधन बचाने यानि पेट्रोल डीजल को बचाने की अपील का उल्लंघन करने पर भाजपा ने पहली कार्रवाई की है, प्रधानमंत्री की अपील के बाद वे खुद इसका पालन कर रहे हैं केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य मंत्री , नेता इसका पालन कर रहे हैं लेकिन भिंड जिले के किसान मोर्चा अध्यक्ष ने इसका खुलकर उल्लंघन किया जिसके बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों देश की जनता से पेट्रोल डीजल की बचत करने, सोना ना खरीदने , खाद्य तेल का कम इस्तेमाल करने जैसी कुछ अपील की थी जिसका व्यापक असर दिखाई दिया, पहल पीएम ने खुद अपने काफिले की संख्या आधी कर की, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने काफिले की संख्या आधी कर दी , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी अपना काफिला आधा कर दिया यानि जितनी गाड़ियाँ लेकर वे निकलते थे अब उससे आधी गाड़ियों के साथ चलते हैं।

PM और CM की अपील की अनदेखी पर मिली सजा 

इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता और पार्टी के नेताओं से भी पीएम की अपील का पालन करने का अनुरोध किया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खान्देल्वन ने भी पिछले दिनों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील का पालन करें ये प्रदेश और देश हित में है, उनकी निर्देश के बाद कई नव नियुक्त मंडल और प्राधिकरण अध्यक्षों, उपाध्यक्षों , सदस्यों ने ई व्हीकल से पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

120 गाड़ियों का काफिले से किया शक्ति प्रदर्शन 

इस सबके बीच भिंड जिले के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने वो काम जिसने संगठन को चौंका दिया, भिंड किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव ने 13 मई को 120 गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, पिछले दिनों नियुक्त हुए यादव ने अपने समर्थकों के साथ ग्वालियर से लेकर भिंड में अपने गाँव तक अपनी ताकत का अहसास कराया, उनके काफिले में चल रही गाड़ियों के कारण ग्वालियर भिंड रोड पर कई जगह जाम के हालात भी पैदा हुए जिससे लोगों को परेशानी हुई।

 PM की अपील के उल्लंघन पर पार्टी ने पद से हटाया , देश में पहला एक्शन  

उनके लाव लश्कर की वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और संगठन तक पहुंची, प्रधानमंत्री मोदी की अपील की इस तरह अनदेखी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशों का उल्लंघन संगठन को नागवार, पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और सज्जन सिंह यादव को उनके पद से हटा दिया , भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भिंड किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाने का पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि ये देश का ऐसा पहला मामला है जहाँ पीएम की अपील का उल्लंघन करने वाले पदाधिकारी को पार्टी ने पद से हटाया है।

Image

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews