
Bhind Crime News : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आए दिन कोई ना कोई अपराधिक घटना घटती ही रहती है। जिसे लेकर जिलेभर के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशेष पुलिस अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों की सघन चेकिंग होगी। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”813931820″]
मुखबिर से मिली सूचना
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 1 व्यक्ति एमजेएस ग्राउण्ड के पास नई निर्माणाधीन तहसील के पीछे अवैध हथियार बेचने के लिए बाइक से खड़ा है।
[dgv_vimeo_video id=”813931743″]
आरोपी से पुछताछ जारी
जिसके बाद थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई। टीम के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की 9 पिस्टल, 8 मैग्जीन, 4 जिन्दा राउण्ड मिलें, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”813931688″]
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

