
Bhind News : मध्य प्रदेश के भिंड में एक सरपंच ने इलाके में दबंगई दिखाने के लिए अपने जन्मदिन पर अवैध कट्टे से केक काटा, जिसका लाइव प्रसारण अपनी फेसबुक पर किया। बता दे सरपंच ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया था लेकिन जैसे ही यह वीडियो पुलिस के हाथ लगी, पुलिस ने अवैध हथियार रखने और दहशत फैलाने का मामला पंजीबद्ध कर लिया और सरपंच सहित तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनके पास से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने अवैध हथियार किया जब्त
दरअसल, मामला भिंड जिले के गोना पंचायत का है, जहां सरपंच की फेसबुक आईडी पर लाइव वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सरपंच अपने जन्मदिन की पार्टी के मौके पर अवैध कट्टे से केक काटता हुआ नजर आ रहा है। जिसके वायरल होते ही पुलिस ने तत्परता से दिखाई और कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार जब्त कर सरपंच सहित तीन लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
वीडियो चलाया लाइव
बता दें सरपंच राजू भदोरिया का 16 नवंबर को जन्मदिन था। जिसका जश्न मनाने के लिए करीब आधा दर्जन समर्थक इकट्ठा थे। जहां उनके एक समर्थक ने अवैध कट्टा लहराते हुए सरपंच को देते हुए कट्टे से केक कटवाया और इलाके में सरपंच का दबदवा दिखाने के लिए उसी की फेसबुक से लाइव वीडियो चलाया।
[dgv_vimeo_video id=”772973232″]
एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
वहीं, इस मामले में भिण्ड जिले के एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, केक काटने का यह वीडियो हमारे पास आते ही हम सारी डिटेल्स निकालने में जुटे हुए हैं। यह आईडी किसकी है, कब की सारी बातों को जानने का प्रयास जारी है। साथ ही उन्होंने अवैध हथियार रखने के संबंध में कहा कि, समय-समय पर लोगों को इस बात की जानकारी देते है कि ये ठीक नहीं है। हथियार के लिए लाइसेंस प्राप्त प्रक्रिया पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”772973108″]
भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

