भिंड के एक स्कूल में बम मिलने से हड़कंप, चिट्ठी में लिखा- बचा सको तो बचा लो, मौके पर पुलिस बल

भिंड के एक स्कूल में बम मिलने से हड़कंप, चिट्ठी में लिखा- बचा सको तो बचा लो, मौके पर पुलिस बल

भिंड, डेस्क रिपोर्ट।मध्यप्रदेश (MP) के भिंड़ जिले (Bhind District) में टीडीएस स्कूल (TDS School) में एक बम और एक चिट्ठी मिलने से हड़कंप मच गया है । सूचना मिलते ही एसडीओपी राजेश राठौर और बम डिस्पोजल दस्ते पहुंचे है। बम के साथ मिली चिट्ठी में 7 बड़े स्कूलों में बम (Bomb) रखने की धमकी दी गई है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।चिट्ठी की धमकी के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है औरअन्य स्कूलों में भी बम तलाशने में लग गई है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्कूल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह शनिवार को भिंड जिले के मेहगांव के अशासकीय टीडीएस स्कूल में बम मिलने से हड़कंप मच गया है। टीडीएस स्कूल मेहगांव में नेशनल हाईवे किनारे स्थित है। बम के साथ एक चिट्ठी भी मिली है, जिसमें लिखा गया है कि सात बड़े स्कूलों में बम रखा गया है, बचा सको तो बचा लो। पुलिस अन्य स्कूलों में भी बम तलाशने में लग गई है। यह किसी की शरारत भी हो सकती है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्कूल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्कूल में बम होने की जानकारी के बाद 15 सदस्यीय बम निरोधक टीम (Bomb disposal team) मेहगांव पहुंची है और बम की बारीकी से जांच कर रहा है। टीडीएस स्कूल में बम की सूचना पर 2 पुलिस डॉग भी स्कूल के अंदर पहुंचे है, साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इसके साथ ही ग्वालियर से बम डिस्पोजल स्कवाड को भी बुला लिया गया। फिलहाल बम डिस्पोजल स्कवाड मौके पर है  और अपनी कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही एक पत्र के जरिए 7 स्कूलों में बम लगाने की धमकी दी गयी है।ये बम किसने रखा और कौन लाया, अभी तक इसके बारे में पता नही चल सका है। हालांकि धमकी के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है और सभी स्कूलों में जांच कर रही है। वही लोगों में भी दहशत का माहौल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews