Bhind News : भिंड जिले के लहार अनुभाग के असवार थाने के अंतर्गत ग्राम लगदुआ में एक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिंध नदी में तीन युवक एक साथ नहाने गए थे तभी अचानक वो अधिक गहराई में चले गए और वो डूबने लगे। इस दौरान एक बच्चे का चाचा उनलोगों में से दो को बचा लिया लेकिन तीसरे की मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है।

[dgv_vimeo_video id=”826463641″]

[dgv_vimeo_video id=”826463695″]

फाइनल रिपोर्ट आना बाकि

बता दें कि जिंदा बचे दोनों युवकों को इलाज करके घर भेज दिया गया है। वहीं, मृतक रवि का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंपा गया है, जहां परिजनों द्वारा पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले को लेकर डॉक्टर राजीव कौरव ने बताया कि लड़के की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। कन्फर्मेशन करने के लिए उसके हड्डी के टुकड़ों को रख लिया गया है। साथ ही, उसे फौरनसिक जांच के लिए भेजा गया है, जहां से फाइनल रिपोर्ट आएगी।

[dgv_vimeo_video id=”826463528″]

[dgv_vimeo_video id=”826463589″]

भिंड से सचिन शर्मा की रिपोर्ट