Bhind News: रिश्तें हुए तार-तार, बच्चों और परिवार को जहर देकर ननदोई संग भागी महिला

name astrology

भिण्ड, गणेश भारद्वाज।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind Distrcit )जिले में ननदोई और भाभी के रिश्तें को तार-तार करने का मामला सामना आया है। यहां एक महिला अपने 4 बच्चों और परिवार समेत 10 लोगों को जहर देकर ननदोई के साथ फरार हो गई। सभी परिवार के लोगों को आनन फानन में  जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना के सामने आते ही जिले  में हड़कंप मच गया है।वही भिंड पुलिस ने (Bhind Police) ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: BJP का कांग्रेस को बड़ा झटका- विधायक प्रतिनिधि समेत 12 नेता पार्टी में शामिल

पूरा मामला भिंड जिले (Bhind) के बरासों थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, सिमर गांव के मुंशी खां की बड़ी बहू का प्रेम प्रसंग उसके पोरसा निवासी नंदोई के साथ पिछले कई दिनों से चल रहा था। बीती रात अपने नंदोई के साथ भागने की फिराक में बहू ने घर के सभी लोगों को जिसमें बच्चे भी शामिल थे, नशीला पदार्थ या नींद की गोलियां बैंगन के भर्ते में मिलाकर खिला दी और  जब सभी लोग अचेत हो गए तो वह अपने नंदोई के साथ भाग गई।

जैसे ही गांव वालों को इसकी खबर लगी वे परिवार और बच्चों को लेकर जिला अस्पताल (Bhind District Hospital) पहुंचे और फिर वहां से सभी को ग्वालियर रेफर किया गया हैं। फिलहाल सभी का उपचार ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में जारी है।सूचना मिलते ही बरासो पुलिस और मेहगांव एसडीओपी आरकेएस राठौर मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी है। बरासो थाना प्रभारी सुरजीत सिंह तोमर को जहां ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल मामले की पड़ताल करने के लिए भेजा गया है तो वही एसडीओपी आरकेएस राठौर स्वयं सिमार गांव पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़े.. लॉकडाउन पर भारी कोरोना: MP में 2276 नए केस, 11 की मौत, इन जिलों में हालात गंभीर

अब मामले की असली सच्चाई क्या है. इस बात की जांच में पुलिस जुट गई है और अचेत लोगों में से किसी के होश में आने के बाद ही आगे की कहानी का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है हालांकि पुलिस को कोई भी शिकायती आवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews