मप्र में 12062 नए केस और 93 ने हारी जिंदगी, सीएम बोले-इन मामलों में हो कठोर कार्रवाई

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (Madhya Pradesh) में पॉजिटिविटी दर कम और रिकवर दिनों दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 12062 नए कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) सामने आए है और 93 ने दम तोड़ दिया। वहीं 13408 मरीज स्वस्थ हुए।इसके बाद में मप्र में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 85750 हो गई है। मप्र में अब तक 6 लाख 430 कोरोना संक्रमित हो चुके है और 5 हजार 905 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 5 लाख 08 हजार 775 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में कम हो रही पॉजिटिविटी दर, रिकवरी रेट बढ़ा, हर दिन 60 हजार टेस्ट

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में इंदौर में 1787, भोपाल में 1669, ग्वालियर 910, जबलपुर 739, रतलाम 345, रीवा में 349 नए केस सामने आए है वही 2 दर्जन जिलों में 200 से ज्यादा केस मिले है। वही भोपाल में 12, इंदौर-जबलपुर में 8-8, ग्वालियर में 7 और शहडोल में 5 की मौत हुई है। वही अन्य जिलों में 2-2, 3-3 की मौत हो हुई है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों के नि:शुल्क वैक्सीनेशन का कार्य पाँच मई से प्रारम्भ होगा। वैक्सीनेशन के लिए 5 करोड़ 29 लाख डोजेस की संभावित आवश्यकता के दृष्टिगत दोनों वैक्सीन निर्माताओं को क्रय आदेश जारी किए गए हैं। ग्रामीण अंचल में होम आइसोलेशन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। पंचायत ग्रामीण विकास, वन, स्वास्थ्य विभाग का अमला और स्थानीय जन-प्रतिनिधि समन्वय और सामंजस्य बना कर व्यवस्था को पुख्ता करें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बिजली की संभावना

सीएम ने कहा कि घर पर आइसोलेशन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव होने पर संक्रमित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर में स्थान्तरित किया जाए। आवश्यकता होने पर वाहन की व्यवस्था भी की जा सकती है। स्वास्थ्य संबंधी जाँचे निर्धारित दरों पर हों, इस व्यवस्था को कड़ाई के साथ लागू करने की जरूरत बताई।  निर्धारित दर से अधिक मूल्य के मामलों में कठोर कार्यवाही की जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews