MP News : लापरवाही पर एक्शन, इंजीनियर निलंबित, 3 अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकी

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनाव (By-election) की जीत के बाद प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) एक्टिव मोड में आ गई है। लापरवाहों पर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। एक तरफ जहां गुरुवार को शिवपुरी में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने हाउसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर (Sub Engineer) को निलबंति करने के निर्देश दिए वही नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने देवास जिले की नगर परिषद् लोहरदा में विभिन्न कालावधि में पदस्थ रहे 3 मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की 2-2 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये।

दरअसल, गुरुवार को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में समीक्षा बैठक की थी, इस दौरान उन्होंने काम में लापरवाही बरतने पर हाउसिंग बोर्ड (Housing board) के सब इंजीनियर पी.के. जैन को निलंबित करने के निर्देश दिये । साथ ही जल-संसाधन विभाग (Department of Water Resources) के कार्यपालन यंत्री ओ.पी. गुप्ता का वेतन काटने के भी निर्देश दिये हैं।

बता दे है कि शिवपुरी (Shivpuri) में किसानों (Farmers) को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कई वर्षों से लंबित सनघटा परियोजना को मंत्रि-परिषद (Cabinet) द्वारा स्वीकृति दी गई है, जिसका लाभ किसानों को मिल सके। इस परियोजना के लिये टेंडर की प्रक्रिया अभी तक नहीं शुरू हुई।

अधिकारियों की 2-2 वेतनवृद्धि रोकी

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव (Nikunj Kumar Srivastava) ने देवास जिले (Dewas district) की नगर परिषद् लोहरदा में विभिन्न कालावधि में पदस्थ रहे तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (Officers) की 2-2 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। पदीय कर्तव्यों में लापरवाही पर यह कार्यवाही की गयी है।तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी  मकसूद अली, के. एन. एस. चौहान और तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश घावरी की 2-2 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गयी हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews