
सिवनी/नागपुर।
महाराष्ट्र में नागपुर जिले के बोतीबुरी-उमरेड रेल लाइन पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से मप्र के तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तब हुई, जब तीनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसकी जानकारी मप्र पुलिस को दे दी गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले थे जो राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। मरने वाले की पहचान कमलेश गोदनलाल मारासकोल्हे (20), शारदा शेखलाल सयाम (19) और योगेश अलासिंग उइके (30) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि वे सब वरंगा गांव में रहते थे और साप्ताहिक सब्जी बाजार में जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

